Delhi News: दिल्ली में लोगों को सुविधा देते हुए एक बड़ा फ़ैसला लिया गया है। दिल्ली में नागरिक अब अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी सब-रजिस्ट्रॉर ऑफिस में अपनी संपत्ति का पंजीयन करवा सकेंगे। राज्य सरकार इसके लिए एनी वेयर रजिस्ट्रेशन की नीति लेकर आई है,जिसके तहत लोगों को रजिस्ट्री के लिए किसी निश्चित सब-रजिस्ट्रॉर कार्यालय में जाने की बाध्यता की ख़त्म हो जाएगी।

Advertisement

अब आमजन अपनी सुविधानुसार, दिल्ली के 22 सब-रजिस्ट्रॉर ऑफिस में से किसी में भी ऑनलाइन अपाइंटमेंट ले सकेंगे। दिल्ली सरकार के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस स्कीम को मंज़ूरी दे दी है और उपराज्यपाल के पास स्कीम की फाइल को अधिसूचना के लिए भेज दिया है।

Advertisement

दिल्ली सरकार की राजस्व मंत्री आतिशी ने दिल्ली सचिवालय में प्रेसवार्ता करके इस योजना के बारे में जानकारी दी, इसके बाद राजनिवास ने भी इस योजना के संबंध में गत छह अप्रैल की रिलीज जारी की और दावा किया कि उपराज्यपाल की तरफ से इस योजना को शुरू किया जा रहा है। राजनिवास ने इस योजना के बारे में 8 महीने पहले रिजील जारी की थी। गवर्नर हाउस के अनुसार, यह योजना सतर्कता निदेशालय की रिपोर्ट आने के बाद पारदर्शिता के उद्देश्य से उपराज्यपाल वी के सक्सेना द्वारा तैयार की गई थी। बहरहाल इस योजना के शुरू होने पर आमजनों को बड़ी राहत मिलना तय है।

Advertisement

इस महत्त्वकांक्षी योजना को लेकर स्थिति पर नजर डाली जाये, तो इस बारे में प्रेसवार्ता कर राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि कि दिल्ली में संपत्ति की ख़रीद-फ़रोख़्त के लिए जनता को सब-रजिस्ट्रॉर ऑफिस में जाना होता है। वहां प्रॉपर्टी को ख़रीदना-बेचना हो या किसी अन्य तरीको से संपत्ति की रजिस्ट्री करवाना हो,तो सब-रजिस्ट्रॉर दफ्तर में जाना होता है। उन्होंने आगे कहा कि अधिकांशतः सब-रजिस्ट्रॉर ऑफिस को लेकर कई तरह की शिकायते सामने आती हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें Delhi News: दिल्ली सरकार लाई शानदार योजना, ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोलेगा परिवहन विभाग