ओडिशा की राज्‍य सरकार के सामने दिल्‍ली और एनसीआर के परिधान निर्माताओं और निर्यातकों ने भुवनेश्वर के बाहर इलाके में एक परिधान क्‍लस्‍टर स्‍थापित करने का प्रस्‍ताव रखा है। दरअसल, गुरुवार को दिल्‍ली-एनसीआर के परिधान निर्माताओं और निर्यातकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की और प्रस्ताव सीएम के सामने रखा।

Advertisement

मुख्‍यमंत्री से मिलने के लिए एनसीआर के सात प्रमुख परिधान निर्माताओं और निर्यातकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। दिल्‍ली-एनसीआर से आए इस प्रतिनिधिमंडल में मीनू क्रिएशन्स से अमन पेशावरी, पूजा इंटरनेशनल से रजत कुमार, बीएल इंटरनेशनल से सिद्धार्थ अग्रवाल, सोनू एक्जिम से अनुज गोयल, लक्षिता से सुनीत खरबंदा, फाइन लाइन्स से रोहित अग्रवाल और रेनबो फैबार्ट से ईशान मेहता शामिल थे। इन सभी ने परिधान पर नई नीति की सराहना की।

Advertisement

इस दौरान राज्य में परिधान क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। नोएडा गारमेंट क्लस्टर के निर्माताओं और निर्यातकों ने भी खुर्दा औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया और लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में परिधान क्लस्टर स्थापित करने में रुचि दिखाई।
उद्योग विभाग के एक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी दी कि इस परिधान क्लस्टर से लगभग 10,000 नौकरियां उत्‍पन्‍न होगी और राज्य की समग्र आर्थिक वृद्धि में सहायता करेगा।

Advertisement