Maukhayamantarai Vidyarthi Pratibha Yojana: दिल्ली सरकार द्वारा प्रदेश के छात्रों के लिए मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना संचालित की जा रही है। इसकी शुरुआत केजरीवाल सरकार ने 7 सितंबर 2021 में की थी। दिल्ली मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। आइए जानते इस योजना के बारे में सबकुछ।

Advertisement


इस योजना का नोडल विभाग दिल्ली सरकार का अनुसूचित जाति/ जनजाति कल्याण विभाग है। इस योजना को "दिल्ली अनुसूचित जाति/ जनजाति, ओबीसी छात्रवृत्ति योजना" के नाम से भी जाना जाता है

किसे मिलती है छात्रवृति

Advertisement

कक्षा 9वीं से कक्षा 10वीं तक पढ़ने वाले छात्रों को 5,000 रूपये प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति दी जाती है।
कक्षा 11वीं से कक्षा 12वीं के छात्रों को 10,000 रूपये प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

पात्रता
दिल्ली मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना का लाभ केवल अनुसचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और अन्य पिछड़ा वर्ग से सम्बंधित छात्र ही उठा सकते है।

छात्र के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रूपये से अधिक होने की दशा में वो इस योजना के तहत पात्र नहीं माने जायेंगे।

Advertisement

योग्यता

  • कक्षा 9वीं से कक्षा 10वीं की छात्रवृत्ति के लिए छात्र को अपने पिछले पाठ्यक्रम से 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
  • ऐसे ही कक्षा 11वीं से कक्षा 12वीं तक की छात्रवृत्ति के लिए पिछले पाठ्यक्रम में 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।जिन छात्रों के अंक 75 प्रतिशत से ऊपर होंगे उनके लिए आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य नहीं है।

कहां करें अप्‍लाई

Advertisement

दिल्ली मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना के तहत दी जाने वाली छात्रवृत्ति का लाभ पात्र छात्र ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से अप्‍लाई कर सकते हैं। दिल्ली सरकार के ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर उपलब्ध है।

आवशयक दस्तावेज

  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते का विवरण
  • पिछले पाठ्यक्रम की अंकतालिका

दिल्ली में निवास के लिए नीचे दिया गया कोई एक दस्तावेज़

Advertisement
  • ड्राइविंग लाइसेंस।
  • मतदाता पहचान पत्र
  • टेलीफोन बिल
  • मोबाइल नम्बर
  • छात्र का पहचान पत्र

कैसे करें अप्‍लाई

  • छात्र को ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर अपना रजिस्‍ट्रेशन करना होगा
  • रजिस्‍ट्रेशन के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • रजिस्‍ट्रेशन हो जाने बाद पोर्टल द्वारा दिए गए यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन
  • करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद अप्लाई फॉर सर्विसेज टैब में से दिल्ली मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना को चुनना होगा।
  • इसके बादछात्र को आए हुए ऑनलाइन आवेदन पत्र में पर्सनल जानकारी, विद्यालय की जानकारी और पाठ्यक्रम की जानकारी भरनी होगी।
  • पोर्टल द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
  • दिल्ली मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना के ऑनलाइन अप्‍लीकेशन को जमा करने से पूर्व एक बार ध्यानपूर्वक छात्र को देख लेना होगा।
  • उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही छात्र की अप्‍लीकेशन जमा हो जाएगी।
  • विभाग के सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा दिल्ली मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना के अप्‍लीकेशन और दस्‍तावेजों की जांच की जाएगी।
  • जांच के बाद छात्रवृत्ति के लिए चुने गए छात्रों को प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति उनके दिए गए बैंक खाते में प्रदान कर दी जायेगी।
  • छात्र आवेदन पत्र भरने के पश्चात दिल्ली मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना के आवेदन की स्थिति ऑनलाइन माध्यम से भी देख सकते है।