दिल्ली की आम आम पार्टी की सरकार का लक्ष्य राजधानी की शिक्षा व्यवस्था को सर्वोत्तम बनाना है। जिसके लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने राजधानी को एक नए बेहतरीन स्कूल की सौगात दी। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली के पश्चिम विहार में शुरू किया 'School of Specialised Excellence' स्कूल भी उन्हीं स्कूल में से एक है।
दिल्ली में शुरू किए गए इस सरकारी स्कूल में प्राइवेट स्कूल से बेहतर सुविधाएं हैं। इसके अलावा यहां पढ़ने वाले बच्चों को वर्ल्ड क्लास एजुकेशन दी जाएगी।
सीएम केजरीवाल ने इस स्कूल का उद्घाटन करते हुए कहा "ना हम डरेंगे, ना हम रुकेंगे। मैंने दिल्ली में 'School of Specialised Excellence' की शुरुआत की। इस स्कूल में दिल्ली के किसी भी प्राइवेट स्कूल से कहीं ज्यादा सुविधाएं हैं, हमारी कोशिश है कि दिल्ली के हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले।
पिछले एक साल में दिल्ली में हमने कई सारे नए स्कूल खोले हैं जिनमें 1 लाख से ज़्यादा बच्चों को वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन मिलेगी।"
सीएम केजरीवाल ने कहा मुझे अपने जीवन की अंतिम सांस के समय ये संतुष्टि होगी कि मैंने हजारों, लाखों बच्चों की शिक्षा के लिए दिल्ली के अंदर इंतजाम किया।
दिल्ली आम आदमी पार्टी ने इसके साथ ही कहा 21वीं सदी के भारत में ऐसे सरकारी स्कूल चाहिए। और ये काम सिर्फ़ केजरीवाल कर सकते हैं
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग