दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार कई बड़े प्रयास कर रही है। सड़कों का सौंदर्य बढ़ाने के साथ सीएम केजरीवाल के निर्देश पर कई बड़े प्रयास किए गए। वहीं अब अक्षरधाम से नोएडा कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए अहम प्रयास किए जा रहे हैं। दरअसल, पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने दिल्ली के अक्षरधाम से नोएडा की ओर जाने वाली कई सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण की परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
राष्ट्रीय राजधानी में अक्षरधाम मंदिर से दिल्ली एनसीआर तक नोएडा जाने वाली सड़क को मजबूत बनने के लिए दिल्ली सरकार प्लान तैयार कर रही है। सरकार का मानना है इस प्रयास के तहत सड़कों से जाम की समस्या कम होगी और मुख्य सड़कों से कॉलोनियों तक इंटर कनेक्टिविटी बढ़ेगी। दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने उच्च क्वालिटी की सड़कें बनाने के आदेश दिया है ताकि दिल्लीवासियों को इसका इस्तेमाल करने के दौरान सुखद अनुभव हो।
अक्षरधाम- नोएडा के अलावा दिल्ली के विभिन्न इलाकों से कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। इसके तहत एनएच 24 से लिंक रोड नंबर-एक, एनएच-24 से लिंक रोड नंबर-2, नोएडा लिंक रोड और नोएडा मोड़ फ्लाईओवर (स्लिप रोड) तक की सड़क की मरम्मत की जाएगी।
पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने इन प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार सड़कों के निर्माण समेत अन्य विकास कार्यों में वैश्विक मानकों का पालन कर रही है। दिल्ली के अंदर एक सुरक्षित परिवहन नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। आतिशी ने कहा कि इन सड़कों को बने कई साल हो चुके हैं। साथ ही इन सड़कों में बाकी के सुधार कार्य हुए भी काफी समय हो चुके हैं।
पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने उच्च क्वालिटी की सड़कें बनाने के आदेश दिया है ताकि दिल्लीवासियों को इसका इस्तेमाल करने के दौरान सुखद अनुभव हो। सड़कों के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के हजारों लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, सड़कों से जाम की समस्या कम होगी और मुख्य सड़कों से कॉलोनियों तक इंटर कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग