राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली सरकार की ओर आयोजित दिल्ली पर्यटन वॉक फेस्टिवल शुरू हो चुका है। इसकी शुरुआतक महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क से की गई थी। ये फेस्टिवल दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अहम है।
दिल्ली टूरिज्म वॉक दिल्ली में इतिहासकारों,विद्वानों, कहानीकारों व भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय से लाइसेंस प्राप्त गाइडों द्वारा किया जाएगा। इस दौरान दिल्ली पहुंचने वाले पर्यटकों दिल्ली के ऐतिहासिक इमारतों और उसके इतिहास से परिचित कराएंगे। महीने भर चलने वाले इस उत्सव में दिल्ली की समृद्ध विरासत,ऐतिहासिक इमारतों व खान-पान को दर्शाया जाएगा।
इसके साथ दिल्ली के पर्यटन विभाग ने सीरीज ऑफ हेरिटेज वॉक की शुरुआत की है, जिसमें दिल्ली के 50 अलग-अलग ऐतिहासिक अवशेषों के संबंध में जो ऐतिहासिक कहानी है।
दिल्ली में पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित ये कार्यक्रम दिल्ली ही भारत के अन्य राज्यों समेत विदेशी सैलानियों को भी आकर्षित करेगा। इस महोत्सव में पदयात्राएं शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक दिल्ली के जीवंत इतिहास और संस्कृति के महत्वपूर्ण पहलुओं को उजागर करती है।
दिल्ली के पर्यटन मंत्री सौरभ भारद्वाज के मुताबिक देश में आने वाले पर्यटकों का एक बड़ा हिस्सा सबसे पहले दिल्ली ही पहुंचता है। ऐसे राष्ट्रीय राजधानी की ऐतिहासिक इमारतों और उससे जुड़े घटनाओं से परिचित कराने के लिए दिल्ली टूरिज्म वॉक और हेरिजेट वॉक दोनों अहम हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग