दिल्ली सरकार के आर्थिक सर्वे के लेकर वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि तमाम बधाओं के बावजूद दिल्ली सरकार ने विकास को प्रमुखता दी। उन्होंने दावा किया कि ये साल एक ऐसा साल रहा जहां केजरीवाल सरकार के काम रोकने की हर संभव कोशिश हुई लेकिन फिर भी ये आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़े दिखा रहे हैं।
मंत्री ने बताया कि पिछले 1 साल में हर षड्यंत्र और बाधाओं के बावजूद दिल्ली की अर्थव्यवस्था रिकॉर्ड गति के साथ बढ़ी है. ये आर्थिक सर्वेक्षण दिखा रहा है कि पिछले 1 साल में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है, दिल्ली सरकार का राजस्व बढ़ा है और लगातार हर साल की तरह केजरीवाल सरकार का बजट भी बढ़ाया गया है।
दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी के मुताबिक केजरीवाल सरकार लगातार आम जन की सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा के सदन में कहा कि कैसे जल बोर्ड, अस्पतालों, मोहल्ला क्लीनिक के काम सबके सामने हैं।
वहीं एलजी वीके सक्सेना को निशाने पर लते हुए मंत्री ने बताया कि केजरीवाल सरकार के लिए साल 2023-24 एक ऐसा साल रहा है, जहां केंद्र सरकार ने, उनके एलजी साहब ने और उनकी धमकियों के माध्यम से दिल्ली सरकार के अफसरों ने केजरीवाल सरकार के कामों को रोकने की कोई भी कसर नहीं छोड़ी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग