दिल्ली में भीषण गर्म के बीच पानी की किल्लत को दूर करने के लिए पिछले कुछ वर्षों से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच कुछ क्षेत्रों में जल आपूर्ति की समस्या के बीच जिक्र केजरीवाल सरकार की ओर से उठाए गए उन कदमों का भी जिक्र हो रहा है, जिसके जरिए दिल्ली को पानी की समस्या से मुक्त करने का दावा किया गया है। दिल्ली सरकार के मुताबिक अगले साल गर्मी के मौसम से पहले दिल्ली में जल आपूर्ति बढ़ाने के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।

Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले एक दशक के भीतर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कई बड़े कदम उठाए गए हैं। केजरीवाल सरकार पानी की कमी को दूर करने के लिए दिल्ली सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। जिसके तहत दिल्ली जल बोर्ड पूरी दिल्ली में 1,034 ट्यूबवेल लगाएगा, जिसकी मदद से रोजाना 23.7 एमजीडी यानी प्रति दिन दस लाख गैलन आपूर्ति बढ़ेगी। वर्तमान में ट्यूबवेल के जरिये दिल्ली में 135 एमजीडी पानी की आपूर्ति की जा रही है।

Advertisement

गर्मियों के दिनों में जल संयंत्रों को पानी नहीं मिलने के कारण, पानी की आपूर्ति में कमी आती है। यही वजह है कि सरकार ने स्थानीय स्तर पर जलापूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए 94.7 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली के अलग-अलग इलाके में ट्यूबवेल लगाने की योजना बनाई है। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, स्कीम के तहत कार्य 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।

Advertisement

स्कीम को लेकर एक बयान में कहा गया कि जल बोर्ड के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली में 211, पूर्वी दिल्ली में 111, मध्य और उत्तरी दिल्ली में 223 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इसके अलावा एक फ्लो मीटर भी लगाया जाएगा, जिससे भूजल के दोहन का पता चलेगा।