Delhi Govt Ladli Yojana: दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार बालिकाओं की सुरक्षा के लिए "दिल्ली लाडली योजना" संचालित कर रही है। केजरीवाल सरकार की इस योजना का उद्देश्य समाज में बालिकाओं की सामाजिक स्थिति को बढ़ाना है। साथ ही परिवार में लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उचित शिक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें भेदभाव और अभाव से बचाना है।

Advertisement

यह योजना दिसंबर 2017 में दिल्ली में लागू की गई है। जनवरी 2018 को या उसके बाद जन्म लेने वाली लड़कियां को इस योजना का लाभ मिल रहा है। इस योजना का लाभ बच्‍ची के जन्म के तुरंत बाद लाभ मिलता है।

Advertisement

इस योजना के तहत अस्पताल में जन्म लेने वाली लड़की को मान्‍यता प्राप्‍त विद्यालय 11,000, पहली कक्षा में दाखिले पर 5000, छठी, नौंवी, दसवीं व फिर 12वीं कक्षा में जाने पर 5-5,000 रुपये देने का प्रावधान है।

योजना के लिए पात्रता शर्तें

  • आवेदक को कम से कम तीन साल पहले से दिल्ली का वास्तविक निवासी होना चाहिए
  • बालिका के माता-पिता की वार्षिक आय 1,00,000/ रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए
  • बच्चे का जन्म दिल्ली में हुआ होगा जैसा कि रजिस्ट्रार द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र में दिखाया गया है
  • इस योजना के तहत वित्तीय सहायता केवल एक परिवार में दो लड़कियों तक ही सीमित है


लाडली योजना के तहत भुगतान कैसे होगा?

Advertisement
  • इस योजना के तहत अगर कोई बच्‍ची राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में किसी अस्पताल/नर्सिंग होम में पैदा होती है तो उसे 11 हजार रुपये का लाभ मिलता है।
  • यदि कोई लड़की घर या किसी अन्य इलाके के अस्पताल में पैदा होती है तो उसके 10 हजार रुपये का लाभ मिलता है। 10,000 रु का लाभ पाने के योग्य है.
  • लाडली योजना के तहत कक्षा 1, कक्षा 6, कक्षा 9, कक्षा 10 और कक्षा 12 में बच्चियों के नामांकन के साथ 5,000 रुपये की सहायता मिलती है।