गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) की पूर्व संध्या पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में जनता नाम संदेश दिया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि दिल्ली सराकर ने पिछले 9 वर्षों में राष्ट्रीय राजधानी के विकास और आम जन की सुविधाओं को बेहतर करने के लिए कई अहम कदम उठाए।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। छत्रसाल स्टेडियम से अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हर व्यक्ति को सुरक्षा अहम है। सीएम ने कहा कि दिल्ली के सभी इलाकों में सीसीटीवी कैमरे का बहुत बड़ा नेटवर्क बनाया गया है। अपने भाषण में सीएम ने बेरोजगारी को देश की सबसे बड़ी समस्या बताया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। सीएम ने बताया की दिल्ली सरकार ने कई मुद्दों पर काम किया। सीएम केजरीवाल ने कहा, दिल्ली सरकार कई तरीके से सरकारी नौकरी दे रही है। नए स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक खोलकर लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। जॉब पोर्टल बनाए गए हैं जिसकी मदद से 10 से 12 लाख बच्चों को नौकरी मिली है। एक अनुमान के अनुसार, दिल्ली में हमने 12 लाख बच्चों को नौकरी दी है।
सीएम केजरीवाल ने कहा, "रामराज्य की अवधारणा से प्रेरणा लेकर हम दिल्ली में सरकार चला रहे हैं। इसके लिए हमारी सरकार 10 सिद्धांतों पर काम कर रही है। दिल्ली में कोई भूखा नहीं सोना चाहिए, इसके लिए हमारी सरकार गरीबों को फ्री राशन और बेघरों को रैन बेसेरों में छत व खाना मुहैया करा रही है। सभी को हम एक समान व अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं, फ्री व 24 घंटे बिजली के साथ गरीबों को मुफ्त पानी दे रहे हैं, बुजुर्गों को तीर्थयात्रा करा रहे हैं।"
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान