दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार का शुरूआत से फोकस सरकारी स्‍कूलों में पढ़ने वाले बच्‍चों को उत्‍कृष्‍ठ शिक्षा मिले साथ ही उन्‍हें सारी सुविधाएं मिले। ये ही वजह है कि दिल्‍ली के सरकारी स्‍कूल की तारीफ भारत ही नहीं पूरी दुनिया में होती है। वहीं आज दिल्‍ली वालों को एक और सरकारी स्‍कूल की सौगता मिली।

Advertisement

केजरीवाल सरकार की शिक्षा मंत्री आतिशी ने उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के श्रीराम कॉलोनी में केजरीवाल सरकार के द्वारा शुरू किए गए नए शानदार स्कूल का उद्घाटन किया। इस स्‍कूल में खजूरी, करावल नगर और आस पास के इलाकों के 5 हजार बच्‍चें लाभान्वित होंगे।

Advertisement

स्‍कूल का उद्धाटन करते हुए दिल्‍ली सरकार की वित्‍त मंत्री उत्तरी-पूर्वी दिल्ली का ये इलाक़ा शायद देश के सबसे ज़्यादा आबादी और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से है। इतने भीड़भाड़ वाले इलाक़े में 112 कमरे, शानदार लैब्स, लिफ्ट और लाइब्रेरी से लैस ये स्कूल, हमारे देश के भविष्य को समर्पित है। उन्‍होंने कहा जहां हर बच्चा पढ़कर अपने सपने साकार कर पाएगा। आतिशी ने कहा ये स्कूल इस बात का एक और प्रमाण है कि अरविंद केजरीवाल ने हम सभी के बच्चों का ख़्याल हमसे भी ज़्यादा रखते है।