दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार सरकार को किस तरह से सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के मॉडल पर चलाते है उसका उदाहरण पेश किया है। देश के सामने अरविंद केजरीवाल सरकार का दिल्ली मॉडल अपने आप में एक आदर्श मॉडल के तौर पर सामने आया है।
दिल्ली में सबसे कम महंगाई होने के साथ, प्रति व्यक्ति आय भी सबसे ज्यादा है, जोकि दर्शाता है कि कैसे सक्षम प्रशासन के साथ सरकार लाभ के साथ चलाई जा सकती है। अरविंद केजरीवाल सरकार प्रदेश में लोगों को 24 घंटे बिजली मुहैया कराने का काम कर रही है।
साथ ही लोगों को यह बिजली मुफ्त में दी जा रही है। यही नहीं पिछले 10 साल में केजरीवाल सरकार ने 30 फ्लाईओवर का निर्माण कराया है, जिसकी लागत तय लागत से भी कम है।
दिल्ली देश का ऐसा प्रदेश बन गया है जहां पर सर्वाधिक इलेक्ट्रिक वेहिकल चार्जिंग स्टेशन हैं। प्रदेश में 17 फीसदी गाड़ियां जो चल रही हैं वह इलेक्ट्रिक हैं, जोकि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। प्रदेश में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए सरकार अपनी नीतियां बनाती है। इसका एक उदाहरण है शहर में चल रही 1300 डिसेबल्ड फ्रैंडली इलेक्ट्रिक बसें।
दिल्ली का स्वास्थ्य और शिक्षा अपने आप में किसी भी सरकार के लिए एक बेहतरीन मिसाल है। आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली में हमारा स्वास्थ्य और शिक्षा मॉडल गर्व का विषय है। केंद्र के नीति आयोग ने भी कहा कि देश के Top 10 स्कूलों में दिल्ली के सरकारी स्कूल इसलिए हैं क्योंकि लैंडमार्क ट्रांसफॉर्मेशन हुआ है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी इसकी तारीफ़ की, खुद मेलानिया ट्रंप भी सरकारी स्कूल देखने आईं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान