Delhi News: धार्मिक स्थल अजमेर शरीफ में लगने वाले उर्स मेले के लिए दिल्ली के बुराड़ी ग्राउंड में उर्स ट्रांजिट कैंप लगना शुरू हो चुका है। रविवार को दिल्ली सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने ट्रांजिट कैंप का दौरा करके व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान के अजमेर में होने वाले उर्स में जाने वाले यात्रियों के लिए हर साल यह शिविर लगाया जाता है।इस उर्स में देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु आते हैं।
ज्ञात हो कि सालाना उर्स कैंप में भाग लेने के लिए प्रस्थान करने से पहले, सभी जायरीन कुछ दिनों के लिए दिल्ली के बुराड़ी ग्राउंड में रुकते हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन ने संबंधित एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि उर्स ट्रांजिट कैंप में सभी उर्स तीर्थयात्रियों को सुविधाजनक प्रवास उपलब्ध हो। इसके साथ ही यह भी बताया कि इस वर्ष देश के विभिन्न राज्यों से लगभग एक लाख यात्री, बुराड़ी ग्राउंड स्थित उर्स शिविर में आएंगे।
मंत्री इमरान ने बताया की दिल्ली सरकार की तरफ से उनके लिए शिविर में पीने का पानी, बिजली, जन सुविधा, दवाइयां, एंबुलेंस चिकित्सा सुविधा, स्थानीय खरीदारी की सुविधा, सूचना केंद्र से लेकर बसों की पार्किंग और जायरीनों के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद अरविंद केजरीवाल की सरकार अमन का संदेश लेकर जाने वाले तीर्थ यात्रियों की सेवा करने में गर्व महसूस करती है। दिल्ली सरकार की तरफ से दिल्ली सरकार की ओर से पर्याप्त सुविधा व्यवस्था करने के लिए जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें Delhi News: दिल्ली आरटीओ ने दी जनता को बड़ी राहत, गाड़ियों की फिटनेस जांच होगी आसान
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान