दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानीवासियों के स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर रखने के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रहे हैं। इन्‍हीं में एक योजना दिल्ली आरोग्य निधि (डीएएन) योजना है।

Advertisement

दिल्ली आरोग्य निधि (डीएएन) उन जरूरतमंद मरीजों के लिए है जिनके पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्ड है। इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में बीमारियों के इलाज के लिए 1.5 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। सरकार सरकारी सुपर स्‍पेशिएलिटी अस्‍पताल में इलाज के लिए ये धनराशि प्रदान कर रही है।

Advertisement

दिल्ली आरोग्य कोष (डीएके) 2011 में ग‍ठित हुआ था इससे संबंधित पांच योजनाएं हैं। ईडब्ल्यूएस रोगियों को वित्तीय सहायता, मुफ्त हाई-एंड रेडियोलॉजिकल डायग्नोस्टिक टेस्ट योजना, कैशलेस निर्दिष्ट सर्जरी योजना, आरटीए (सड़क यातायात दुर्घटना) 'यानी फरिश्ते योजना' और कैशलेस डायलिसिस योजन संचालित की जा है।

फरिश्ते योजना अंतर्गत दिल्‍ली सरकार सड़क एक्‍सीडेंट, एसिड हमलों और थर्मल बर्न चोट के मेडिको-लीगल पीड़ितों को कैशलेस ट्रीटमेंट किया जाताहै। लेकिन इसके लिए शर्त ये है कि घटना दिल्ली के अधिकार क्षेत्र में होती है तभी इस योजना का लाभ मिलता है।

Advertisement

'दिल्ली आरोग्य निधि' योजना के तहत अक्‍टूबर 2023 तक 1.13 लाख लोगों ने मुफ्त स्वास्थ्य उपचार का लाभ उठाया है। इसमें कुछ टेस्‍ट, डायलिसिस, रेडियोलॉजी परीक्षण, सर्जरी, फरिश्ते योजना के तहत ट्रीटमेंट और कई अन्य इलाज शामिल है1