राम मंदिर उद्घाटन के दिन सीएम केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली सरकार रामराज्य के सिद्धांतों पर कार्य कर रही। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एक बार फिर उन्होंने यही बात दोहराई और बताया कि कैसे दिल्ली में आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली सरकार दिल्ली में रामराज्य स्थापित करने का प्रयास कर रही है।

Advertisement

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संबोधन में सीएम में सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सरकार राम राज्य से प्रेरणा लेकर अपना राज्य चलाने की कोशिश कर कर रही है। सीएम ने कहा कि राम राज्य की अवधारणा को हमने 10 सिद्धांतों के अंतर्गत अपनाया है।

Advertisement

छत्रसाल स्टेडियम में 25 जनवरी की सीएम केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम जाति के आधार पर भेदभाव नहीं करते थे। उन्होंने माता शबरी के जूठे बेर खाए थे। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में राम राज्य की स्थापना की गई है।

सीएम केजरीवाल के भाषण के प्रमुख 10 विंदु

बेहतर शिक्षा
सीएम ने कहा कि भगवान राम के शासनकाल में सभी को शिक्षा मिलती थी। चाहे राजा हो या फिर रंक सभी गुरुकुल जाते थे। सीएम ने कहा कि राज्य में सभी बच्चों को समान और बेहतर शिक्षा दी जा रही है।

Advertisement

सबको बिजली का लाभ
दिल्ली के सीएम ने के मुताबिक दिल्ली की तीनों बिजली कंपनियां बेहतर काम कर रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब 24 घंटे बिजली आती है।

दिल्ली में सूखे की स्थिति नहीं
दिल्ली सरकार ने सूखा जैसी स्थिति से निपटने ने ठोस नीति तैयार की है। जिसके चलते यहां सूखा की स्थिति कभी नहीं होती।

बुजुर्गों का सम्मान
दिल्ली में पहले 1000 रुपये वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी, जो बढ़ाकर 2500 रुपए कर दी गई है। बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाई जा रही है। सीएम ने कहा कि अब तक 83,000 बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवा चुके हैं।

Advertisement

सुरक्षा, सम्मान की व्यवस्था
दिल्ली में पूरी दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे का बहुत बड़ा नेटवर्क बन गया है, जिसके वजह से लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। अपराधियों को पकड़े जाने का डर रहता है। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि हर व्यक्ति को सुरक्षित महसूस होना चाहिए।

रोजगार के अवसर
दिल्ली सरकार ने बिजनेस ब्लास्टर कार्यक्रम शुरू किया है। सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार 11 और 12वीं के स्टडेंट्स के लिए बिजनेस आईडिया पर काम कर रहे हैं। आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 50,000 टीम बन चुकी है।

Advertisement

बेहतर इलाज

दिल्ली में चिकित्सा की सुविधा को बेहतर करने के लिए सरकार ने कई बड़े प्रयास किए हैं। दिल्ली में गरीब हो या अमीर, सबका इलाज अच्छे से हो रहा है। सीएम ने कहा कि दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक के जरिए सबका इलाज मुफ्त किया जा रहा है, साथ ही साथ सबको मुफ्त में दवाइयां दी जा रही हैं।

दिल्ली में रोजगार
दिल्ली के सीएम ने कहा कि नए स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक खोल उससे रोजगार मिला है। जॉब पोर्टल के जरिए 10 से 12 लाख बच्चों को नौकरी दी गई है।

Advertisement

महंगाई कम
सीएम ने कहा कि पूरे देश में सबसे कम महंगाई दिल्ली में है। दरअसल, कुछ दिन पहले ही सर्वे से पता चला है कि दिल्ली में 2.95 प्रतिशत है महंगाई है, जो कि राष्ट्रीय स्तर पर 6% है। वहीं हरियाणा,महाराष्ट्र में 7% है।

पानी पर सबका अधिकार
दिल्ली के सभी इलाकों में पानी की व्यवस्था बेहतर की गई है। सीएम ने कहा, पहले दिल्ली के बहुत से इलाकों में पानी नहीं आता था। यहां दिल्ली सरकार ने पानी पहुंचाया गया है।

सभी को समान अवसर
दिल्ली सरकार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। सीएम ने कहा कि चाहे किसी भी धर्म जाति के हो अमीर हो या गरीब हो सभी के लिए समान व्यवस्था की गई है।