दिल्ली की बस सर्विस अब पूरी तरह से हाईटेक होने जा रही है। इसका फायदा दिल्लीवासियों या फिर पर्यटकों को भी चालकों को भी मिलेगा। नई सुविधा की शुरुआत होने से सुरक्षा और भी बेहतर हो जाएगी।

Advertisement

परिवहन विभाग बस सर्विस में एआई के इस्तेमाल के लिए तेजी से काम कर रहा है। दिल्ली परिवहन निगम की बसों में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लगाया जाएगा। जिसके तह बसों के चालकों परिचालकों के व्यवहार की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा एआई के जरिए यात्रियों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार की घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके।

Advertisement

वहीं दिल्ली सरकार ने डीटीसी बसों में सफर करने वाले लोगों की लिए लिए मेट्रो की तर्ज पर व्हाट्सएप बेस्ड बस टिकटिंग सिस्टम लेकर आई है। दिल्ली के परिवहन विभाग ने इस प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है।

डीटीसी और क्लस्टर बसों के लिए डिजिटल टिकट की सुविधा देने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए व्हाट्सएप पर मैसेज करके मेट्रो टिकट बुक कराने की सुविधा की शुरुआत की थी।

Advertisement

दिल्ली में रोजाना करीब 41 लाख लोग बस से करते हैं सफर

दिल्ली की सड़कों पर 7582 बसें चल रही हैं। बसों के लिए करीब 15 हजार चालक और परिचालक भी तैनात किए गए हैं। इन बसों में रोजाना करीब 41 लाख लोग सफर करते हैं। दिल्ली सरकार की ओर से बसों में महिलाओं का सफर फ्री किया गया है। बड़ी संख्या में महिलाएं बसों में सफर करती हैं।

Advertisement