Delhi Budget 2024: दिल्ली सरकार के बजट सत्र के दौरान कई बड़े ऐलान हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बजट 2024 कई मायनों में खास होने वाला है। दावा किया जा रहा है कि बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यटन और पर्यावरण पर केंद्रित होगा। बजट में बसों के सभी डिपो को विद्युतकरण के साथ ही ई-वाहन पर भी बजट में योजनाएं देखने को मिलेंगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन को बढ़ावा देने के लिए बजट में विशेष व्यवस्था की जा सकती है।
दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार की ओर पेश किए जाने वाले बजट में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने पर जोर रह सकता है। इसके अलावा मुफ्त बिजली व साफ पानी देने का सिलसिला जारी रखा जाएगा। हरित ऊर्जा के माध्यम से बिजली मांग को पूरा करने का प्रबंध किया जा सकता है।
दिल्ली के बजट में इन क्षेत्र पर फोकस
इस बार का बजट बुनियादी ढांचे अलावा दिल्ली के निम्न आय वर्ग के परिवारों को भी विकास की मुख्य धारा से जोड़ने पर फोकस होगा। केजरीवाल सरकरा के 10वें बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित होगा। वहीं पिछले बजट की बात करें तो इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट वाली योजनाओं को विशेष स्थान मिला था जो साफ-सुंदर और आधुनिक दिल्ली थीम पर फोकस किया गया था।
पिछला बजट 78,800 करोड़ रुपये का था, जिसमें सड़कों के सौंदर्यीकरण, फ्लाईओवर, ई-बसें, डिपो का विद्युतीकरण, बस शेल्टर के विकास को प्रमुखता दी गई थी। बता दें कि दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 15 से 20 फरवरी तक चलेगा। इस बार बजट कई मायनों में खास होने वाला है। इससे पहले सरकार आउटकम बजट भी पेश करेगी। इस बार भी शिक्षा के क्षेत्र में सबसे अधिक धन आवंटित करने की उम्मीद है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग