देश की राजधानी दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी सरकार यात्रियों की सहूलियत को ध्‍यान में रखते हुए एक अहम फैसला लिया है। दिल्‍ली सरकार जल्‍द ही 500 और नई इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की प्‍लानिंग कर रही है। डीटीसी को 500 नई इलेक्टि्क बसें मिल चुकी है और जिन्‍हें दिल्‍ली की सड़कों पर उतारने की तैयारी चल रही है। इन 500 नई एसी लो फ्लोर बसों को मिलाकर दिल्‍ली में जल्‍द लो फ्लोर बसों की कुल संख्‍या मिलाकर 1700 हो जाएंगी।

Advertisement

देश की राजधानी दिल्‍ली में अभी हर दिन करीब 40 लाख लोग बसों में सफर करते हैं। दिल्‍ली की इन 1500 इलेक्ट्रिक बसों के लिए 12 बस डिपो में पार्किंग और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। दिल्ली सरकार ने 2025 तक बसों की तादाद बढ़ाकर 10 हजार से ज्यादा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement

वर्तकमान समय में दिल्‍ली में सात हजार से अधिक बसें संचालित हो रही है इन बसों में अधिकांश पुरानी हो चुकी है, इन पुरानाी बसों को बदलकर नई इलेक्ट्रिक बसें लाई जा रही हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के लिए रोहिणी-1, रोहिणी-2, मायापुरी, नेहरू प्लेस, सुभाष प्लेस, वजीरपुर, बीबीएम, हसनपुर, सुखदेव विहार, कालकाजी, नारायणा और सावदा घेवड़ा डिपो में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है।