उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ 28 जनवरी रविवार को सफाई मित्रों को सम्‍मानित करेंगे। इसके अलावा पढ़ाई कर रहे युवाओं में स्मार्टफोन-टैबलेट का वितरण करेंगे। सफाई मित्रों के सम्मान समारोह को सम्‍मानित करते हुए सीएम योगी नगर निगम की 116.08 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी करेंगे।

Advertisement

रविवार को अभयनंदन इंटर कॉलेज में सफाई मित्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। ये कार्यक्रम नगर निगम की ओर से अयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने हाथों से सफाईकर्मियों को यूनिफॉर्म, लंच बॉक्स और विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से लाभान्वित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ इस मौके पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों व जेसीबी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Advertisement

इस सम्‍मान समारोह के बाद सीएम मोदी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी विद्यार्थियों को स्मार्टफोन-टैबलेट वितरित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ युवाओं का मार्गदर्शन भी करेंगे।