गोरखपुर में एक के बाद एक विकास परियोजनाओं की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर को कई परियोजनाओं की सौगात दी है। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा गोरखपुर में राप्ती नगर विस्तार एवं स्पोर्ट्स सिटी परियोजना के शिलान्यास सहित ₹1,878 करोड़ की 76 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास किया।

Advertisement

कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा ये सभी विकास कार्य जब पूरे होंगे तो प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी, विकास का लाभ पूरे शहर, जिले, पूर्वांचल को मिलेगा। गोरखपुर में कोई भी शूटिंग रेंज नहीं है। हमारा एक इंटरनेशनल खिलाड़ी है, उसे प्रदेश से बाहर ट्रेनिंग के लिए जाना पड़ता है, लेकिन यहां जब शूटिंग रेंज बन जाएगा तो उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस स्पोर्ट्स सिटी में लॉन टेनिस, टेबल टेनिस सहित सभी खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तमाम सकारात्मक कार्यक्रमों की वजह से एक आवाज पूरे देश से आ रही है, वह है फिर एक बार मोदी सरकार। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए, 140 करोड़ चेहरों पर खुशहाली के लिए मोदी सरकार फिर से आवश्यक है।

इसके साथ ही गोरखपुर में मुख्यमंत्री ने औषधीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के भवन का शिलान्यास किया। साथ ही टैबलेट/स्मार्टफोन वितरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमे समय के अनुसार चलना होगा। संस्थान की सबसे बड़ी आवश्यकता होती है कि वह मार्केट को समझे, समय की आवश्यकता को समझे और उसके अनुसार कोर्स की शुरुआत करें। इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। पीएम मोदी ने तय किया है कि देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाना है। हमारा संकल्प है कि अगले तीन वर्ष में पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। ऐसा होता है तो भारत दुनिया में आर्थिक महाशक्ति के तौर पर उभरेगा।