गोंडा को लगभग 1700 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात मिली है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज गोंडा में मुझे प्रभु राम के अयोध्या में विराजमान होने के बाद पहली बार मौका मिला है। गोंडा तो अयोध्या से सटा हुआ जिला है, ऐसे में अयोध्या में हो रहे विकास का सर्वाधिक लाभ गोंडा को मिल रहा है। होली से पहले गोंडा को 1700 करोड़ रुपए की सौगात मिल रही है। मैं आप सबको इसकी बधाई देता हूं। सीएम योगी ने कहा जनपद गोण्डा में आज लगभग ₹1,700 करोड़ की 442 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास और स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का उद्घाटन हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारा देश बदल चुका है। एक नए भारत में हम रह रहे हैं। एक ऐसा भारत जिसने दुनिया में 140 करोड़ लोगों के सम्मान को बढ़ाया है। आतंकवाद-नकस्लवाद सब समाप्त। अब देश सुरक्षा की नहीं बल्कि समृद्धि के नित नए प्रतिमान को गढ़ता हुआ आगे बढ़ रहा है। आजादी के बाद देश दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा संकल्प विकसित भारत का होना चाहिए। विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश आवश्यक है। विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित गोंडा भी आवश्यक है। विकसित गोंडा के लिए यहां की सड़कों को फोर लेन किया जा रहा है, यहां मेडिकल कॉलेज दिया गया है। विकसित भारत के लिए ही 1700 करोड़ की परियोजनाएं दी जा रही है। विकसित भारत के लिए ही हम आपके बीच बाढ़ की परियोजनाओं को पूरा करने के लिए आपके पास आए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी किसी ने सोचा था कि श्रावस्ती वायुसेवा से जुड़ेगा। अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन चुका है। अयोध्या से गोंडा को फोर लेन से जोड़ने की कार्रवाई को हम तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। चौरासी कोसी परिक्रमा के मार्ग पर हम 8000 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं। इस 8000 करोड़ रुपए में गोंडा जनपद भी आता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान