आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री चुनाव से पहले बरेली जा रहे हैं, यहां वह 3405 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमे से 2700 करोड़ रुपए की 57 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा

Advertisement

जबकि 705 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शहर की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए मंगलवार देर रात तक तैयारियां होती रहीं। अलग-अलग विभाग के अधिकारी आंकड़ों को जुटाने में लगे रहे।

Advertisement

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए उनका सुरक्षा दस्ता मंगलवार की सुबह ही बरेली पहुंच गया था। मुख्यमंत्री बुधवार सुबह 10.55 पर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से बरेली के लिए रवाना हुए जबकि 11.20 बजे बरेली के त्रिशूल एयरबेस पर पहुंच गए। यहां से वह शाहजहांपुर के ढकिया परवेजपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान वह ददरौल के विधायक स्वर्गीय मानवेंद्र सिंह के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पितकरेंगे।

Advertisement

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बरेली के पुलिस लाइन में होगा। यहां वह तमाम परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही सीएम सर्किट हाउस में भी कुछ देर रुकेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला अस्पताल, मिशन हॉस्पिटल, रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज को सेफ हाउस बनाया गया है। मुख्यमंत्री के दौरे पर डॉक्टर, पैरामेडिकल और सहायक स्टाफ मुस्तैद रहेंगे। साथ ही ब्लड बैंक में मुख्यमंत्री के ब्लड ग्रुप के लिए ब्लड को सुरक्षित रखा गया है।