Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को जशपुर जिले के तपकरा में विशाल आम सभा को संबोधित किया और तपकरा में विधायक निधि से 20 लाख की लागत से निर्मित समरसता भवन तथा सांसद निधि से 5 लाख की लागत से निर्मित रौनियार समाज सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के आगमन क्षेत्रवासियों ने लड्डुओं से तौल कर उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आत्मीय स्वागत के लिए क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताया और तपकरा में मंगल भवन के लिए 50 लाख रुपए और तपकरा में ही सोनकर समाज के सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए दिए जाने के साथ ही तपकरा हाई स्कूल ग्राउंड के समतलीकरण, सौंदर्यीकरण की घोषणा की। उन्होंने हाईस्कूल परिसर में जिम की स्थापना और सोलर लाइट लगाने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 13 दिसंबर को हमारी सरकार ने शपथ लेते ही 14 दिसंबर की प्रथम केबिनेट की बैठक में प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों के आवास निर्माण का निर्णय लिया। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल के बकाया धान के बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए अंतरित किए। मुख्यमंत्री ने पीएससी में हुई गड़बड़ी की जांच सीबीआई को सौंपने की जानकारी देते हुए कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राज्य की विवाहित महिलाओं के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि की पहली किस्त जल्द ही दिए जाने की बात कही।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य सरकार द्वारा श्री रामलला दर्शन योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए भगवान रामलला के दर्शन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक बोरा पारिश्रमिक दिया जाएगा और चरण पादुका योजना भी पुनः प्रारंभ की जाएगी।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: रायगढ़ के लिए स्वीकृत किए गए 15 विकास कार्य, सीएम विष्णुदेव साय ने दी मंजूरी
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग