राष्ट्रीय शिक्षा 2020 के तहत केंद्र सरकार 14500 सरकारी स्कूलों को 'पीएम श्री योजना' में अपग्रेड किया जा रहा है । इस योजना का शुभारंभ छतीसढ़ से हो रहा है। इस योजना के तहत पहले चरण में छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों का चयन किया गया है। जिसमें एलीमेन्ट्री स्तर पर 193 और सेकेंडरी स्तर पर 18 स्कूल शामिल है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्र विष्णु देव साय ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों को इन स्कूलों में आईसीटी, डिजिटल क्लास रूम के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इन स्कूलों के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा एवं स्थानीय उद्योगों के साथ इंटर्नशिप, उद्यमिता के अवसरों से जोड़ा जाएगा।बता दें केंद्र की मोदी सरकार की
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देशभर के सरकारी स्कूलों को अपग्रेड किए जाने का अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत विभिन्न राज्यों के 14 हजार 500 सरकारी स्कूलों को पीएम श्री योजना (PM Shri Yojana) के तहत किया जा रहा है।
इसके तहत पहले चरण में छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों का चुना गया है। जिसमें प्रारंभिक स्तर के 193 प्राइमरी स्कूल और 18 स्कूल हायर सेकंडरी स्तर के स्कूलों को इस योजना के तहत अपग्रेड किया जा रहा है।
जानें अपग्रेड करने से सरकारी स्कूलों और छात्रों को क्या मिलेगी सुविधाएं?
पीएम श्री योजना (PM Shri Yojana) के तहत अपग्रेड किए जा रहे स्कूलों में स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, खेल का सामान , लैब आदि सुविधाएं डेवलेप की जाएंगी।
ये स्कूल आस-पास के स्कूलों में मेंटरशिप भी देंगे। इसके अलावा अपग्रेड स्कूलों में वेंडिंग मशीन, सेनेटरी पैड, सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ,किशोरावस्था के कार्यक्रम, करियर काउंसलिंग, वार्षिक शाला अनुदान, ग्रीन स्कूल, स्पोर्टस, योग, खेल शिक्षक प्रशिक्षण, सोशल एजुकेटर, समावेशी शिक्षा जैसी गतिविधियां भी होगी। इसका योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में हर तरह की सुविधा और प्रतिशक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाकर छात्र-छात्राओं का सर्वागीण विकास करना है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग