Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1 फरवरी को अकासा एयर फ्लाइट की ग्वालियर-अहमदाबाद विमान सेवा के उद्घाटन कार्यक्रम में मुरैना से वर्चुअली शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को मिली सौगात के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि अहमदाबाद-ग्वालियर हवाई सेवा से गुजरात से व्यापारिक रिश्ता बनाने में ग्वालियर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्यसिंधिया के सहयोग से हम बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में भी एयरपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं।
उनके नेतृत्व में उड्डयन के क्षेत्र में देश को नई गति मिली है। मध्यप्रदेश को भी नई उड़ानें मिल रही हैं। बैंगलोर के बाद अहमदाबाद केलिए मिली हवाई सुविधा प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी। सीएम यादव ने कहा कि प्रदेश में 26 हवाई पट्टियां हैं, जिनमें से 22 राज्य शासन की तथा 4 निजी क्षेत्र की हैं।
हमारा प्रयास है कि संभाग स्तर के बाद सभी जिलों में भी हवाई पट्टियां हों और इस दिशा में हम केन्द्र सरकार के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। दतिया और रीवा में हवाई अड्डा विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने कदम बढ़ाए हैं। इसके साथ ही उज्जैन में केन्द्र शासन के सहयोग से एयरपोर्ट विकसित किया जाएगा, इससे देश विदेश से आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
एयर एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने एवं प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में पर्यटन को विकसित करने में भी हवाई सेवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। अत: एविएशन और टूरिज्म को जोड़ते हुए निजी निवेश को आकर्षित करने की दिशा में भी केन्द्र सरकार के सहयोग से कदम बढ़ाए जाएंगे।
ग्वालियर की देश के सात शहरों से एयर कनेक्टिविटी हुई है स्थापित
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सीएम मोहन यादव की सहजता, कर्मठता और प्रगति तथा विकास के प्रति उनकी संकल्पबद्धता से मध्यप्रदेश में नया दौर आरंभ हुआ है। पीएम मोदी की हवाई चप्पल पहनने वाले को हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की मंशा के अनुरूप देश में आम आदमी को हवाई यात्रा सुविधा का लाभ देने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में ग्वालियर अब देश के सात प्रमुख शहरों क्रमश: बैंगलोर, दिल्ली, हैदराबाद, इंदौर, अहमदाबाद, मुम्बई और अयोध्या से हवाई मार्ग से जुड़ा है। उन्होंने अकासा एयर लाइंस को ग्वालियर-अहमदाबाद सेक्टर में हवाई सेवा आरंभ करने के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्वालियर हवाई अड्डे पर मौजूद विमान को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग