उज्जैन कुंभ मेले (Ujjain Kumbh Mela ) यानी सिंहस्थ (Sinhastha 2028) के आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी है। उज्जैन जो मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव का निर्वाचन क्षेत्र भी है, उनके कार्यकाल में ही उज्जैन कुंभ का संयोग बन रहा है। महाकुंभ से पहले बाबा महाकाल की उज्जैन नगरी जगमगा जाए इसकी कवायद सीएम मोहन यादव ने शुरू कर दी है।
सीएम मोहन यादव ने कहा मैं चाहता हूं कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य हो लेकिन उज्जैन में 2028 में महाकुंभ और सिंहस्त मेले का आयोजन होगा, जिसमें देश ही नहीं दुनिया भर से लाखों भक्त आएंगे, इसलिए उज्जैन का हर स्तर पर विकास हो इसके लिए विकास योजनाएं बनाने के लिए अभी से संबंधित विभाग को निर्देश दिया है।
इसके साथ ही सीएम ने कहा जो शिवराज सरकार के कार्यकाल में जो विकास कार्य शुरू हुए थे, उन सारे कामों को तेजी से पूरा किया जाए। इस पर भी हमारा फोकस रहेगा।
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उज्जैन में करवाए गए विकास कार्यों और महाकाल की नगरी के कायाकल्प करने की तारीफ भी की। उन्होंने कहा उज्जैन कॉरीडोर और यहां के विकास कार्य के बाद से उज्जैन में आने वाले पर्यटक और भक्तों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई है।
वहीं अब हमारा ये ही प्रयास रहेगा कि उज्जैन आने वाले लोगों के लिए सभी मार्ग सही हो जाएं और यहां पर उन्हें सभी सुविधाएं मिले। जन सुविधाएं ठीक हो जाएं, खासकर भीड़ प्रबंधन है उसको सही किया जाए। भक्तों को बहुत लंबा ना चलना पड़े, छोटे से छोटे रास्ते से भक्तों को महाकाल के दर्शन हो सके। इस सब पर हमारी सरकार जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्य करेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान