पंजाब में भगवंत मान सरकार ने अलग-अलग बोर्ड के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, डायरेक्टर और सदस्यों की नियुक्तिकी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। कुल 28 अलग-अलग बोर्ड के इन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
प्रदेश में कुल 28 अलग-अलग बोर्ड कॉर्पोरेशन, कमीशन काउसिल में नियुक्त हुए चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, डायरेक्टर और सदस्यों की लिस्ट को जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ने इन सभी को बधाई देते हुए कहा कि रंगला पजाब में शामिल हुए नए साथियों को बधाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आइए हम सब मिलकर पंजाब की तरक्की के लिए काम करते हैं।
पंजाब बैकवर्ड क्लासेस लैंड डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉर्पोरेशन में संदीप सिंह सैनी को चेयरमैन, हरिंदर सिंह को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। जबकि सफाई कर्मचारी कमीशन में चंदन ग्रेवाल को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। पंजाब शेड्यूल कास्ट लैंड डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉर्पोरेशन में हरिंदर सिंह संधू को चेयरमैन, गुरजंत सिविया को वाइस चेयरमैन, अशोक सिरसवाल को डायरेक्टर, रचपाल सिंह राजू को डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
पंजाब स्टेट कंटेनर एंड वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में सतिंदर सिंह चठा को चेयरमैन, पंजाब वॉटर सप्लाई सीवरेज बोर्ड में धर्मजीत रमैया को सीनियर वाइस चेयरमैन, सुभाष शर्मा को वाइस चेयरमैन, सुभम सचदेवा को डायरेक्टर, सरबजोत सिंह को डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान