Jharkhand: नौ फरवरी को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कोल्हान के 25 हजार गरीब लाभुकों के बैंक खाते में अबुआ आवास की पहली किस्त की राशि डीबीटी के जरिये से प्रदान करेंगे। बिष्टुपुर गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जिला प्रशासन ने तैयारी आरंभ कर दी है। अबुआ आवास योजना के माध्यम से लाभुकों के बीच पांच किस्तों में दो लाख की राशि आवास निर्माण के लिए दी जानी है। पहली किस्त की 15 % (30 हजार रुपये) की होगी। इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के साढ़े आठ हजार हितग्राही शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह कार्यक्रम 31 जनवरी 2024 को अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया था। जानकारी के अनुसार अबुआ आवास लेने के लिए लाभुकों का चयन वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार किया जायेगा। इसमें एसटी-एससी लाभुकों को 50 % , अल्पसंख्यक को 10 % , ओबीसी को 35 % व जनरल लाभुकों को 5 % आवास दिया जायेगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में एसटी-एससी को 4069, माइनॉरिटी को 814, ओबीसी को 2848 और जेनरल को 407 अबुआ आवास आवंटित किया जा रहा है।
साल 2024-25 में एसटी-एससी को 7120, अल्पसंख्यक-1424, ओबीसी-4984 एवं जेनरल को 712 अबुआ आवास आवंटित किया जायेगा. वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 में एसटी-एससी को 5085, अल्पसंख्यक- 1017, ओबीसी-3560 और जेनरल श्रेणी को 509 अबुआ आवास देना तय किया गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग