UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीएम योगी की कल्याणकारी योजनाओं से लोग बेहद लाभान्वित हो रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश में बच्चों को उत्तम शिक्षा प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है।

Advertisement

प्रदेश में 'पीएम श्री योजना' के लिए 1753 विद्यालयों का चयन किया गया है। इसके अंतर्गत इस वर्ष के लिए प्रथम चरण में 928 विद्यालय इंटीग्रेटेड कैम्पस के रूप में विकसित किए जाएंगे। इसके तहत विद्यालयों में ICT लैब, स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, कम्प्यूटर लैब सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें- UP News: 'मुद्रा लोन योजना से सशक्त हो रहीं नारी', CM योगी बोले- 44 करोड़ से अधिक लोन का वितरण