Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे, तब राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी थी और केन्द्र में मोदी की सरकार थी। इस दौरान कई बार राज्य की उपेक्षा का आरोप लगा था। अब राज्य में बीजेपी की सरकार है और केन्द्र में तीसरी बार मोदी की सरकार बन रही है ऐसे में राज्य को फायदा होगा।
देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में सरकार को डबल इंजन लग चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार देश की कमान संभालने से राज्य को कई फायदे होंगे। आमजनों के बीच विश्वास बढ़ा है कि विष्णुदेव साय सरकार केंद्र की मदद से अब दोगुनी गति से कार्य कर सकेगी। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 10 सीटों पर जीत मिली है।
छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार ने 5 साल तक शासन किया, इस दौरान कथित तौर पर राज्य सरकार केन्द्र पर भेदभाव का आरोप लगाती रही है, जिसे भजपा ने सदा ख़ारिज किया। बहरहाल राज्य में अब बीजेपी की सरकार है और केन्द्र में भी बीजेपी की सरकार है जिसके बाद विकास कार्यों को गति मिल सकती है। छत्तीसगढ़ में 6 माह पूर्व विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली थी। अब केन्द्र में फिर से मोदी सरकार बनने के बाद कई कामों में तेजी आ सकती है।
यह लगभग तय है कि छत्तीसगढ़ में जनता को पीएम आवास योजना का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। कांग्रेस के शासनकाल में इस योजना के क्रियान्वयन को रोक दिया गया था। विष्णुदेव साय सरकार ने सत्ता पर काबिज होते ही 18 लाख लोगों के आवास को मंजूरी दी थी। अब केन्द्र में मोदी सरकार है जिसके बाद इस कार्य में और तेजी आने की संभावना है
इसके अलावा छत्तीसगढ़ को केन्द्र सरकार से सरकारी योजनाओं के लिए अधिक लाभांश मिल सकता है। इस प्रकार नलजल योजना, सड़क निर्माण योजना, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुडी योजनाओं में काफी लाभ मिल सकता है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि एडीए सरकार नक्सलवाद को खत्म करने की बात कह चुके हैं। अब नक्सलवाद के विरुद्ध लड़ाई में केन्द्र सरकार का सहयोग मिलेगा। जिस कारण से नक्सलवाद पर लगाम कसी जाएगी।
यह भी पढ़ें OPINION: छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली 10 लोकसभा सीटें, विष्णुदेव सरकार की योजनाओं ने जीता जनता का दिल
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग