Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार किसानों और आम नागरिकों की बेहतरी के लिए काम करना शुरू कर चुकी है। केवल एक महीने में ही आमजनों के बीच सरकार ने भरोसा कायम कर लिया है।

Advertisement

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि कृषि विभाग प्रदेश के किसानों और आम नागरिकों से जुड़ा महत्वपूर्ण विभाग है। किसानों की सुविधा और बेहतरी के लिए प्राथमिकता के साथ योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साय सरकार ने प्राथमिकता के तौर पर केन्द्रीय और राज्य प्रवर्तित योजनाओं का गुणवत्तापूर्वक और बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करने का लक्ष्य तय किया है।

Advertisement

हाल ही में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किसानों को पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्ध कराने के लिए अफसरों को विशेष पहल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने सरगुजा में भी फर्टिलाईजर लैब की स्थापना करने की बात कही है,वही कृषि विभाग के अंतर्गत सभी संस्थाओं के लिए उपलब्ध जमीनों की पुख्ता जानकारी होने के साथ-साथ अवैध कब्जाधारियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इसी प्रकार प्रदेश के सभी विकासखण्डों में नर्सरी विकसित भी बनाई जाएगी।

Advertisement

बीते 5 सालों में किसानो की तरफ से यह शिकायतें आ रही थी कि गांवों में विशेषकर आदिवासी अंचलों में सभी किसानों का क्रेडिट कार्ड नहीं बनाये गए हैं। लेकिन अब किसानों के मन विश्वास है कि विष्णुदेव साय सरकार प्राथमिकता के तौर पर शत-प्रतिशत किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाने की दिशा में काम करेगी, ताकि सभी किसानों को योजना का लाभ मिल सके। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से कहा है कि किसानों के हित हर संभव फैसले लें।

Advertisement

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा राजिम कुंभ मेला, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुरू की तैयारी

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजना, कृषि या यांत्रिकीकरण योजना, रेन फेड डेव्हलपमेंट योजना, स्वायल हेल्थ मैनेजमेंट योजना, मिलेट मिशन, कृषि सिंचाई जल ग्रहण विकास योजना समेत उद्यानिकी विभाग, कृषि विकास एवं बीज निगम तथा मंडी बोर्ड की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की है। जिस तेजी से भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में महज एक महीने में सरपट भाग रही है। जनता के मन में शासन के प्रति विश्वास लौट आया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के पुलिस कर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, गृहमंत्री विजय शर्मा ने जारी किये आदेश

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने केवल एक महीना ही बीता हैं,लेकिन किसानों को 2 साल का बकाया बोनस देने सामने कई अन्य फैसले सीएम विष्णुदेव साय ने लिए हैं। धान की 3100 में खरीदी पर भी निर्णय लिया जा चुका हैं,वहीं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कृषि और पंचायत विभाग की तरफ से भी निरंतर कार्य जारी है। इतना ही नहीं हर वर्ग के लोगों के लिए साय सरकार ने विकास का रोड मैप तैयार कर रखा है। जनता को पूरा भरोसा है कि साय सरकार पीएम मोदी की हर गारंटी को समय पर पूरा कर देगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में अब तक 82.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों ने कमाया तगड़ा मुनाफा