Durg News: छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी पूरा करने में जुटे सीएम विष्णुदेव साय की सरकार ने सत्ता की बागडोर संभालते ही आमजनों को लाभ पहुंचाना शुरू कर दिया है। 25 दिसम्बर को किसानों के खाते में 2 साल का बकाया धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का भुगतान ऑनलाइन बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया। किसानों ने जिस राशि की कभी उम्मीद नही की थी,उस राशि से अपने सपनों को साकार होता देख रहे हैं। इसका उदाहरण ग्राम आमटी के किसान अशोक कुमार हैं,जिन्होंने अपना किस्सा साझा किया है।
दुर्ग जिले के किसान अशोक कुमार ने बताया कि सीएम विष्णु देव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 25 दिसम्बर को 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से दो वर्षाे का बकाया राशि खाते में 61 हजार 200 रूपए का अंतरण किया गया। पूर्व वर्षो की बकाया राशि मिलने की उन्हें बिल्कुल आशा नही थी, लेकिन जब अपने खाते में लगभग 61 हजार रूपए की राशि देखी,तो उनके परिवार में खुशी का ठिकाना नही रहा।
किसान अशोक कुमार ने बताया कि उनकी 18 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें धान और चना की फसल ली जा रही है। आलबरस समिति के धान उपार्जन केन्द्र में खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में 1980 क्विंटल धान बेचा गया, जिसका 300 रूपए की दर से बोनस का भुगतान किया गया। उनके 3 लड़के हैं, जिसमें से 2 लड़के खेती-किसानी में उनका हाथ बटाते हैं। उन्होंने बताया कि मिली राशि से वह खपरे वाले छत को पक्का छत बनाएंगे। बारिश का मौसम आने पर टपकती छत से त्रस्त थे, अब पक्की छत में रहने का सुख प्राप्त होगा।
यह कहानी केवल दुर्ग के अशोक कुमार की नहीं हैं। छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों ने प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों से किए गए वादे को पूरा करने पर साय सरकार का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें OPINION: मोदी की गारंटी पूरा करने में जुटे CM विष्णुदेव साय, जनता में छत्तीसगढ़ सरकार पर बढ़ा विश्वास
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग