छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने महिलाओं से चुनाव के समय किया वादा पूरा कर दिया है। भाजपा सरकार ने राज्य भर में महतारी वंदन योजना शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने इस पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत आवेदन भरने के लिए प्रथम चरण के अंतिम दिन तक महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया।
मध्य प्रदेश के सभी जिलों में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर लगाए गए शिविरों में महिलाओं ने काफी बड़ी संख्या में आवेदन किया।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योनजा का लाभ लेने के लिए प्रदेश में अब तक 72 लाख 74 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। प्रथम चरण में आवेदन करने के अंतिम दिन 20 फरवरी को प्रदेश में 1 लाख 78 हजार 514 महिलाओं ने आवेदन किया।
बता दें महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना आरंभ की है, जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष महिलाओं को 12 हजार रूपए दिये जाएंगे। प्रतिमाह मिलने वाले एक हजार रूपए से महिलाएं अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में मदद कर सकेंगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान