Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व राज्य के बिजली कर्मचारियों का महंगाई भत्ता फिर बढ़ा है। अब छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को केंद्र की भांति 50 % महंगाई भत्ता दिया जायेगा। वहीं राज्य सरकार के कर्मचारी अभी भी 42 % महंगाई भत्ता पर ही अटके हुए हैं। राज्यकर्मी निरंतर 8 प्रतिशत डीए बढोत्तरी की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

मिली जानकारी बिजली कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का लाभ 1.1.2024 से प्राप्त होगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ता के कारण से मार्च माह की सैलरी में बढ़ोत्तरी की जायेगी। आदेश के अनुसार जनवरी 2024 से फरवरी 2025 तक देय महंगाई भत्ते की बकाया राशि का भुगतान माह मार्च 2024 से अप्रैल 2024 के वेतन के साथ दो समान किश्तों में किया जायेगा।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: जल एवं स्वच्छता मिशन की अपेक्स कमेटी की बैठक, सीएस ने पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के दिए निर्देश

Advertisement

छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले की वजह से राज्य के बिजली कर्मचारियों के बीच ख़ुशी की लहर है। उन्हें उम्मीद है कि आगामी होली का त्यौहार वह अधिक उत्साह के साथ मना पाएंगे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: नक्सल प्रभावित युवाओं से CM विष्णु देव ने की मुलाकात, विकास के लिए लागू की नियद नेल्लानार योजना