PM Awas Yojana: भारत में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए छत मुहैया कराने के लिए पीएम आवास योजना बेहद अहम है। छत्तीसगढ़ में वनांचल नगरी के ग्राम पंचायत कांटाकुर्रीडीह की धनेश्वरी साहू की इस योजना की लाभार्थी हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जब धनेश्वरी पीएम से मुखातिब हुईं तो केंद्र की इस योजना की असली अहमियत सामने आई।

Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वनांचल नगरी के ग्राम पंचायत कांटाकुर्रीडीह में आयोजित संकल्प शिविर में पहुंची ग्राम जरहाखार की धनेश्वरी साहू प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का साधुवाद किया। दरअसल, स्वच्छ भारत मिशन के तहत उनके घर शौचालय बनाया गया। पीएम के सामने पीएम आवास बनने पहले की समस्या का जिक्र किया।

Advertisement

दरअसल, पीएम आवास योजना के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए धनेश्वरी ने कहा कि पहले घर में शैचालय नहीं होने के कारण वे बाहर खुले में शैच करने जातीं थीं, जिससे जंगली जानवर, सापं, बिच्छु का डर बना रहता था। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत उन्हें 12 हजार रूपये शौचालय निर्माण के लिये मिला। वर्तमान में परिवार के सभी सदस्य शौचालय का उपयोग कर रहें हैं, जिससे आत्म सम्मान की रक्षा हो रही है।

Advertisement

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले के ग्राम गड़बेड़ा की श्रीमती धनेश्वरी साहू का पक्के मकान का सपना पूरा हो गया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि उनका गांव गड़बेड़ा जनपद पंचायत पिथौरा अंतर्गत जिला महासमुंद मुख्यालय से 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पहले उन्हें कच्चे और जर्जर मकान में अपने परिवार के साथ रहना पड़ता था। उनका जीवन बहुत ही कठिनाई से भरा रहा।

Advertisement

पीएम आवास योजना के तहत धनेश्वरी साहू को 2016-17 में आवास मिला। तीन किस्तों में मकान बनाने के लिए उन्हें एक लाख 20 हजार रूपए की राशि दी गई। धनेश्वरी के खाते में पहली किस्त 48000 रुपये एफटीओ के माध्यम से भेजी गई। दूसरे किस्त की राशि एफटीओ के माध्यम से खाते में अंतरित की गई इस राशि का उपयोग कर आवस निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया। जिसके कुछ दिन के बाद अंतिम किस्त 24000 रूपए एफटीओ के माध्यम से खाते में अंतरित कर दी गई।