Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में हाल में सत्ता में काबिज हुई विष्णुदेव साय सरकार ने किसानों को फसल बीमा का आवेदन करने के लिए एक दिन का अतिरिक्त समय दिया है।

Advertisement

ज्ञात हो कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा का विकल्प उपलब्ध करवाया है। इसके लिए सभी प्रदेशों को Crop Insurance Scheme के तहत रबी खरीफ और जायद सीजन की फसलों का बीमा कराने की सहूलियत मिल रही है।

Advertisement

चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान रबी सीजन की फसलों का बीमा कराने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर निर्धारित की गई है।सरकार के इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए रबी सीजन की फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि अब 01 जनवरी 2024 हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के कृषकों को रबी सीजन की अपनी फसलों का बीमा कराने का आवेदन करने के लिए परामर्श जारी किया है. इस परामर्श में कहा गया है कि राज्य के किसान भाई बहन अब रबी सीजन की अपनी फसलों का बीमा कराने का आवेदन 01 जनवरी तक कर पाएंगे।

Advertisement

छत्तीसगढ़ सरकार के कृष‍ि मंत्री रामविचार नेताम के निर्देश पर कृष‍ि विभाग ने पीएम फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी वर्ष 2023-24 के लिए फसलों का बीमा कराने की आखरी तिथि को एक दिन बढ़ाने का आदेश जारी किया है। मंत्री रामविचार नेताम ने अपने आदेश में कहा गया है कि फसल बीमा से जुड़ी इन दोनों योजनाओं के अंतर्गत रबी फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2023 निर्धारित थी, लेकिन 31 दिसंबर को रविवार होने की वजह से सार्वजनिक अवकाश है, इसलिए बीमा हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक दिन बढ़ाकर 01 जनवरी 2024 कर दिया गया है। .

Advertisement

यह भी पढ़ें OPINION: मोदी की गारंटी पूरा करने में जुटे CM विष्णुदेव साय, जनता में छत्तीसगढ़ सरकार पर बढ़ा विश्वास