Chhattisgarh Opinion: छत्तीसगढ़ सरकार में भाजपा की सरकार बनते ही "मोदी की गारंटी" पूरा करने का काम शुरू हो चुका है। माना जा रहा है कि जिस तेजी से सीएम विष्णुदेव साय विधानसभा चुनाव से पूर्व किये गए वादों को पूरा करने में जुटे हैं,उससे जनता के बीच उनकी छवि भरोसेमंद मुखिया के तौर विकसित होने लगी है। बहरहाल भाजपा सरकार ने "मोदी की गारंटी: का तीसरा वादा सुशासन दिवस के मौके पर पूरा कर दिया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि मोदी की गारंटी के अंतर्गत हमने दो साल के बकाया बोनस के भुगतान का वायदा किया था और इसे पूरा कर दिया गया है। भाजपा की कथनी-करनी समान है। छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है। हमने शपथ लेने के अगले ही दिन कैबिनेट की बैठक में गरीबों के 18 लाख आवासों के निर्माण की मंजूरी दी। इससे उन लोगों को आवास मिल सकेगा ,जो पिछले पांच साल में आवास से वंचित रहे थे। पिछले पांच सालों में कुछ लोगों ने पीएम आवास की एक किश्त मिलने पर मकान का काम तो शुरू किया था, फिर दूसरी, तीसरी किश्त नहीं मिली तो कई बेघर रह गए, किसी ने कर्ज लेकर मकान बनवाया। हमने ऐसे बेघर लोगों की चिंता की है और उन्हें आवास देने का फैसला लिया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि मोदी की गारंटी के अंतर्गत जो भी वायदा हमने किया है। सभी वादे पांच साल के अंतर्गत पूरा करेंगे। हमने वायदा किया है कि जो विवाहित महिलाएं हैं उनके खाते में हर महीना एक हजार रुपए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत देंगे। इसके लिए भी हमने अनुपूरक बजट में प्रावधान कर दिया है। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैसकार्ड धारी परिवारों को पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने का भी काम करेंगे। भूमिहीन कृषि मजदूरों को एक साल में 10000 रुपए देने का काम करेंगे। विभिन्न विभागों के एक लाख खाली पदों को पूरी पारदर्शिता के साथ भरेंगे।
यह भी पढ़ें CM विष्णुदेव साय ने लिया बड़ा निर्णय, छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को अगले 5 वर्ष तक मिलेगा मुफ्त चावल
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति