छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णु ने अस्‍पतालों में चिकित्‍सकों की कमी को दूर करने के लिए मुहिम शुरू कर दी है। छत्‍तीसगढ़ के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में साय साय सरकार ने विशेषण चिकित्‍सकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Advertisement

सोमवार को ये जानकारी मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने दी। उन्‍होंने बताया स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों के आवेदन किए जाने के महज 24 घण्टे के अंतर्गत उन्हें नियुक्ति प्रदान की गई है।

Advertisement

मुख्‍यमंत्री साय ने बताया स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के तहत डिग्री धारक 246 एमबीबीएस एवं 21 विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति दी गई है। इनमें से पचास फीसदी की नियुक्ति बस्तर एवं सरगुजा संभाग के लिए हुई है।

बता दें छत्‍तीसगढ़ सरकार 5 हजार पदों पर डॉक्टर्स की भर्ती कर रही है। अस्‍पतालों में डॉक्‍टरों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने युद्ध स्‍तर पर डॉक्‍टरों और विशेषज्ञ डॉक्‍टरों की नियुक्ति करना शुरू किया है।

Advertisement

गौरतलब है किविधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल में बताया था कि भारी संख्‍या में छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक डॉक्टरों की नियुक्ति करने जा रहा है। प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों में डॉक्‍टरों की तैनाती कर छत्‍तीसगढ़ की भाजपा सरकार दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।

सरकार एमबीबीएस डिग्री धारक 246 डॉक्‍टरों और 21 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति दी है, इन डॉक्‍टरों में 50 प्रतिशत डॉक्‍टारों की नियुक्ति प्रदेश के सुदूर अंचल बस्तर और सरगुजा संभाग के लिए किया गया है
याद रहे कुछ ही दिन पहले छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णु देव साय ने कहा था कि राज्‍य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पहली जरूरत डॉक्टर्स की है। इसी के चंद दिन बाद ही मुख्‍यमंत्री ने बड़ी संख्‍या में डॉक्‍टरों की नियुक्ति की मुहिम शुरू कर दी है।