Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा परिसर स्थित अपने कक्ष में आज सदन में वर्ष 2024 के वार्षिक कैलेंडर व डायरी का विमोचन किया।

Advertisement

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक किरण सिंहदेव और विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा मौजूद रहे।

Advertisement

वहीं, आज वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ का भी बजट पेश किया। सीएम विष्णु देव साय ने इस बजट की जमकर तारीफी की। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के पहले बजट में विशेष ध्यान रखा गया है। जो इस क्षेत्र में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता दर्शाता है। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के लिए 700 करोड़ रुपये की लागत से नवीन भवन का निर्माण किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत बजट ऐतिहासिक है। यह युवा के सपनों को पंख देने वाला बजट है। यह आने वाले 5 साल में छ्त्तीसगढ़ के विकास की दशा और दिशा को बदलने वाला बजट है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: मान सरकार राज्य भर में चल रही विभिन्न परियोजनाओं को समय पर करेगी पूरा, बोले बलकार सिंह