केंद्र की मोदी सरकार ने 1 फरवरी 2019 को पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना शुरू की थी। मोदी सरकार ने ये योजना देश के लघु एवं सीमांत किसानों को तीनों फसलों की लागत यानी Crop Input Cost में वित्तीय मदद देने के लिए शुरू की थी।

Advertisement

इस योजना के तहत किसानों को दो हजार रुपये के हिसाब से तीन किस्‍तों में सलाना 6 हजार रुपये दिया जाता है। ये आर्थिक मदद किसानों को सरकार इसलिए करती है ताकि इस धनराशि की मदद से साधनहीन किसान फसल लागत के रूप में खाद बीज आदि खरीद सकें।

Advertisement


वहीं केंद्र सरकार की इस योजना से अधिक से अधिक लाभार्थी किसानों को जोड़ने के लिए छत्‍तीसगढ़ की नवगठित भाजपा सरकार के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव ने युद्ध स्तर पर राज्यव्यापी मुहिम शुरू कर दी है। इस मुहिम के तहत पीएम किसान सम्मान निधि के दायरे से बाहर रह गए सभी पात्र लाभार्थी 15 जनवरी तक योजना से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है।

Advertisement

छत्‍तीसगढ़ मुख्‍यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई सूचना के अनुसार कृष‍ि विभाग की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर एक मुहिम चलाई जा रही है. इसका मकसद पीएम किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों को योजना का लाभार्थी बनाना है। ये मुहिम 6 दिसंबर 2023 शुरू की जा चुकी है इसकी अंतिम समय सीमा आगामी 15 जनवरी तय की है. इस अवधि में गांव गांव जाकर प्रत्येक पात्र किसान को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है।