Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार की रामलला दर्शन योजना का लाभ आमजनो को भरपूर मिल रहा है। राज्य के राजनांदगांव जिले के 93 तीर्थयात्रियों का दल 26 जून 2024 को श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) के लिए रवाना होंगे। चयनित तीर्थयात्रियों को दुर्ग रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन द्वारा श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) की यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। यात्रा पश्चात तीर्थयात्रियों की 29 जून 2024 को देर रात रेलवे स्टेशन पर वापसी होगी।

Advertisement

तीर्थयात्रियों को 26 जून 2024 को सुबह 8 बजे जिला पंचायत भवन राजनांदगांव से रेलवे स्टेशन दुर्ग के लिए रवाना किया जाएगा। तीर्थ यात्रियों को सुबह 8 बजे के पूर्व जिला पंचायत भवन राजनांदगांव पहुंचने का आग्रह किया गया है।

Advertisement

उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि रामलला दर्शन (आयोध्य धाम) दर्शन के लिए निकायों से प्राप्त सूची अनुसार जनपद पंचायत राजनांदगांव से 18 यात्री, जनपद पंचायत डोंगरगांव से 17 यात्री, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ से 16 यात्री, जनपद पंचायत छुरिया से 18 यात्री, नगर पालिक निगम राजनांदगांव से 7 यात्री, नगर पंचायत डोंगरगांव से 5 यात्री, नगर पंचायत छुरिया से 5 यात्री, नगर पालिका डोंगरगढ़ से 5 यात्री एवं 2 अनुरक्षक (एस्कार्ट) शासकीय कर्मचारी सहित कुल 93 यात्रियों को भेजा जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए उप संचालक समाज कल्याण के सहायक ग्रेड-3 सुनील कुमार चुरेन्द्र एवं उप संचालक पंचायत के सहायक ग्रेड-3 श्री लोकेश्वर सिन्हा की अनुरक्षक (एस्कार्ट) के रूप में ड्यूटी लगाई गई है। लोकेश्वर सिन्हा का मोबाईल नंबर 7987680662 है।

Advertisement

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: श्री रामलला दर्शन योजना का हुआ शुभारंभ, सीएम साय ने पहले जत्थे को किया रवाना