झारखंड में सत्‍ता संभालने के बाद से मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन प्रदेश के सरकारी स्‍कूलों की शिक्षा को सुधारने की मुहिम में जुटे हुए हैं। वहीं अब मुख्‍यमंत्री ने राज्‍य के पंचायत स्तर के 4036 स्कूलों को आदर्श विद्यालय के तौर पर विकसित करने की योजना बनाई है।

Advertisement

बुधवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा हमारा मानना है कि शिक्षा ना सिर्फ एक व्यक्ति, बल्कि उसके परिवार समेत पूरे समाज में परिवर्तन ला सकती है।

Advertisement

इसके साथ ही उन्‍होंने बताया इसलिए जहां डबल इंजन की सरकार ने हजारों प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दिया था, वहीं हमारी सरकार पंचायत स्तर के 4036 स्कूलों को आदर्श विद्यालय के तौर पर विकसित करेगी।