नए साल से पहले केंद्र सरकार ने उत्‍तराखंड को बड़ी सौगात दी है। उत्तराखण्ड के सामाजिक उत्थान और इंफ्रास्ट्रक्चर डवेलेपमेंट के लिए 815.71 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि दी है।

Advertisement

ये जानकारी उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर एक पोस्‍ट के जरिए दी। मुख्‍यमंत्री ने इस धनराशि के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमन को धन्‍यवाद देते हुए आभार व्‍यक्‍त किया।

Advertisement

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने अपनी पोस्‍ट में हिंदी में लिखा

नए साल से पूर्व कर हस्तांतरण प्रक्रिया में उत्तराखण्ड के सामाजिक उत्थान और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 815.71 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि जारी करने पर देश के प्रधाननमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्‍यवाद। माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमन का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। इस धनराशि से प्रदेश में विकास से जुड़े कई कार्यों को गति दी जा सकेगी।

Advertisement

बता दें फेस्टिटवल सीजन और नए साल के मद्देनजर केंद्र सरकार ने विभिन्‍न सामाजिक कल्‍याण उपायों और बुनियादी ढांचागत विकास योजनाओं के वित्‍त पोषण के लिए राज्‍य सरकारों की मदद के लिए 72, 961.21 करोड़ रुपये की कर हस्‍तांतरण राशि की अतिरिक्‍त किश्‍त को स्‍वीकृति की है। इसके तहत केवल उत्‍तराखंड ही नहीं कई अन्‍य राज्‍यों को केंद्र सरकार ने ऐसी ही करोड़ों की धनराशि दी है।

Advertisement