उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूंजीगत निवेश के लिए केंद्र सरकार से फंड मांगा था। केंद्र सरकार ने राज्यों को विशेष सहायता योजना के तहत 2023-24 के तहत उत्तराखण्ड को 372.63 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी है।
केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को अतिरिक्त फंड दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस धनराशि से प्रदेश के विकास कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी।
वहीं सीएम धामी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन में सबका साथ सबका विकास हो रहा है। उत्तराखंड की डबल इंजन की सरकार केंद्र की मदद से राज्य के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं के लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार का संकल्प है कि 2025 तक कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में अपने उत्पाद को दोगुना किया जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग