नया साल शुरू होने में अभी कुछ दिन बाकी है, इससे पहले केंद्र सरकार जिसका नारा "सबका साथ सबका विकास है', इसके तहत केंद्र सरकार राज्‍यों के विकास के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। केंद्र सरकार ने अन्‍य कई राज्‍यों के साथ मध्‍य प्रदेश के विकास के लिए का फंड ट्रांसफर किया है।

Advertisement

इस बात की जानकारी राज्‍य के नवनियुक्‍त मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव ने दी। मुख्‍यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए एक पोस्‍ट लिखी जिसमें उन्‍होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधित्‍व वाली केंद्र सरकार ने मध्‍य प्रदेश के विकास के लिए धनराशि ट्रांसफर की है। जिससे राज्‍य के विकास को गति मिलेगी।

Advertisement

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर पोस्‍ट लिखी जिसमें उन्‍होंने लिखा

विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। इस महत्वपूर्व निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी तथा केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण के प्रति हृदय से आभार व्‍यक्‍त करता हूं। निश्चय ही इस निर्णय से मध्‍यप्रदेश सहित अन्‍य राज्‍यों में सर्वस्पर्शी, समावेशी तथा सार्वभौमिक विकास को एक नई गति मिलेगी।

Advertisement

बता दें केंद्र सरकार ने राज्‍यों को कर हस्‍तांतरण की अतिरिक्‍त किश्‍त के तहत 72, 961.21 करोड़ रुपये की कर हस्‍तांतरण राशि की अतिरिक्‍त किश्‍त को स्‍वीकृति दी दी है। इसके तहत मध्‍य प्रदेश राज्‍य क दिसंबर 2023 के लिए केंद्रीय करोंऔर शुल्‍कों के रूप में 5727.44 करोड़ रुपये दिए हैं।

ये जानकारी शुक्रवार को जनसंपर्क अधिकारी ने दी। उन्‍होंने बताया शुक्रवारक को केंद्र सरकार की ओर से जारी किश्‍त 10 जनवरी 2024 को को राज्‍यों को देय कर हस्‍तांतरण और 11 दिसंबर 2023 के पहल जारी की गई 72 करोड़ रुपये से अधिक की किश्‍त के अतिरिक्‍त है।

Advertisement