मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी राज्य के विकास के साथ युवाओं को रोजगार दिलाने पर फोकस कर रही है। इसी क्रम में राज्य के कुछ जिलों में सीमेंट और पावर प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा।
बता दें गोल्ड क्रेस्टइ कंपनी प्रदेश के नीमच जिले में तीन हजार कर निवेश करने वाली है। इससे संबंधित प्रस्ताव प्रदेश सरकार को कंपनी ने दिया है। गोल्ड क्रेस्ट कंपनी प्रबंध निर्देशक आरएस जोशी के अलावा अन्य अधिकारियों ने इसके संबंध मे मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव से मुलाकात की।
मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी ने कैप्टिव पावर प्लांट के साथ तीन मिलियन टन प्रतिवर्ष क्षमता का सीमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए निवेश का प्रस्ताव दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डाफॅ मोहन यादव ने आश्वास्त किया कि मध्य प्रदेश में औद्योगिक इकाई लगाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी।
फोर्स मोटर्स लिमिटेड के अध्यक्ष अभय फिरोदिया ने बताया कि कंपनी राज्य के पीथमपुर में 1987 से कार्यरत है और 4,515 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर चुकी है। दो हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया जा रहा है।
पिनेकल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डा. सुधीर मेहता ने बताया कि उनकी कंपनी पीथमपुर में 1996 से काम कर रही है और 175 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर चुकी है। एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। शासन ने पिनेकल मोबिलिटी साल्यूशन कंपनी को पीथमपुर में संयंत्र स्थापित करने के लिए 50 एकड़ भूमि दी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान