Jharkhand: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार 2024-25 के बजट में गांव, कृषि, किसान, रोजगार, नौजवानों और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस करेगी। सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बजट 2024-25 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में आगामी बजट में राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, खेल, उद्योग, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली, पानी, सड़क, आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत पेंशन राशि, स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति समेत अन्य प्रमुख मुद्दों पर विशेष फोकस किए जाने का निर्देश दिए।
इस बैठक के संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बजट 2024-25 में गरीब कल्याण हमारी सरकार का लक्ष्य है। झारखंड सरकार की योजनाओं का लाभ विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति दिलाने हम आगे बढ़ रहे हैं। सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में राज्य में लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा, मनरेगा के लिए प्रावधान , रोजगार तथा स्वरोजगार बढ़ाने, खेल गतिविधियों को बढ़ावा, महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार, बच्चों के पोषण में सुधार समेत अन्य सभी जरूरी क्षेत्रों में विशेष प्रावधान सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें झारखंड में सीएम फेलोशिप की घोषणा, छात्रों को हर महीने 25 हजार देगी हेमंत सोरेन सरकार
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग