Budget 2024: केंद्रीय बजट पेश होने में अब चंद दिन रह गए हैं. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी. FM संसद में 23 जुलाई को बहजट को पेश करेंगी. ये 7वां मौका होगा जब निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करेंगी. लोकसभा चुनाव में NDA को बहुमत मिलने के बाद एक बार फिर वित्त मंत्रालय का जिम्मा निर्मला सीतारमण को मिली है. प्री-बजट में वित्त मंत्री अलग-अलग सेक्टर से जुड़े लोगों से मिल रही हैं.

Advertisement

बजट के अलावा इन दिनों पेपर लीक का मामला देश के चल रहा है. देश भर में पेपर लीक को लेकर शोर है. इस शोर में बजट से जुड़ी एक ऐसी ही घटना जान लेते हैं जब देश का बजट संसद में पेश होने से पहले ही लीक हो गया था. मामला इतना तूल पकड़ा की तत्कालीन वित्त मंत्री को अपनी कुर्सी तक गंवानी पड़ी. साथ ही बजट पेपर प्रिंट होने समेत अन्य चीजों को लेकर काफी अहम बदलाव किए गएं.

Advertisement

देश बजट पेश होने से पहले हुआ था लीक?

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक देश का बजट साल 1950 में संसद में पेश होने से पहले ही लीक हो गया था. ये मामला आग की तरह फैला और पूरे देश में इसको लेकर जोरदार हंगामा हुआ. हंगामा इतना ज्यादा हुआ कि उस समय के तत्कालीन वित्त मंत्री जॉन मथाई को इस्तीफा देना पड़ा. जॉन मथाई के इस्तीफे के अलावा बजट से जुड़े और भी बदलाव किए हैं. इसमें बजट छपने की जगह में बदलाव भी शामिल है.

Advertisement

बदल गई थी बजट प्रिंटिंग की जगह

बजट लीक से पहले तक यानी साल 1950 तक देश के बजट की छपाई राष्ट्रपति भवन में ही होती थी. लेकिन जब संसद में पेश होने से पहले ही बजट लीक हो गया तो इसमें बदलाव किया गया. बजट के प्रिंटिंग का स्थान बदल दिया गया है. इसे अब नई दिल्ली के मिंटो रोड पर स्थित प्रेस में शिफ्ट कर दिया गया. यहां बजट की छपाई 1979 तक हुई. इसके बाद साल 1980 से बजट की छपाई संसद के नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में होने लगी. फिलहाल बजट कोरोना के बाद डिजिटल हो गया है.

Advertisement

अब टैबलेट में FM पढ़ती हैं बजट

देश का केंद्रीय बजट पेश होने से पहले हलवा सेरेमनी होती है. इसके बाद संसद के नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में वित्त मंत्रालय और बजट से जुड़े करीब 100 कर्मचारी काम जुट जाते हैं. यहीं प्रिटिंग प्रेस लगी हुई है. बेसमेंट में कर्मचारियों के लिए कुछ दिन बेहद कड़ी सुरक्षा होती है. ये संसद में बजट पेश होने तक होती है. उसके बाद इन कर्मचारियों को घर जाने और परिजन से मुलाकात की अनुमति मिलती है.इतनी सख्ती की वजह बजट से जुड़ी सुरक्षा है.