Budget 2024: शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा. वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार मजबूत खुला फिर ऊपरी स्तरों से फिसल गया. बाजार की प्रॉफिटबुकिंग के बीच शिपिंग सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी है. शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी SCI का शेयर 20% के अपर सर्किट के साथ 330 रुपए के पार निकल गया है, जोकि शेयर का रिकॉर्ड हाई भी है. कोच्चिन शिपयार्ड और गार्डन रिच शिपबिल्डर्स में भी तेजी है. शिपिंग सेक्टर में तेजी की वजह 23 जुलाई को पेश होने जा रहा केंद्रीय बजट है.

Advertisement

शिपिंग सेक्टर के शेयर में तूफानी तेजी

SCI का शेयर BSE पर 20% की धुआंधार तेजी के साथ 330.30 रुपए के भाव पर पहुंच गया है. ये शेयर का 52-वीक हाई भी है. कोच्चिन शिपयार्ड का शेयर भी 4% की मजबूती के साथ 2836 रुपए के आपपास ट्रेड कर रहा है. गार्डन रिच शिपबिल्डर्स का शेयर 5% के अपर सर्किट के साथ 2594.75 रुपए के भाव पर पहुंच गया है. शेयरों में तेजी की वजह बजट में सेक्टर को लेकर होने वाला ऐलान है. इससे सेक्टर के शेयरों में जोश देखने को मिल रहा है.

Advertisement

बजट में सेक्टर के लिए होगा बड़ा ऐलान

वित्त निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को पेश होने जा रहे केंद्रीय बजट में शिपिंग सेक्टर के लिए बड़े ऐलान कर सकती हैं. सूत्रों के मुताबिक बजट में मेरिटाईम डवलपमेट फंड (MDF) का ऐलान हो सकता है. इसके तहत MDF में 15 से 20 हजार करोड़ रुपए का शुरुआती आवंटन संभव है. MDF से शिप बिल्डिंग के लिए लंबे समय के लिए सस्ता फाइनांस किया जाएगा.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजट में हरित नौका स्कीम की घोषणा हो सकती है. हरित नौका स्कीम के तहत हाइड्रोजन से चलने वाले जहाजों को इंसेंटिव्स का ऐलान हो सकता है. कोच्चिन शिपयार्ड ने पायलट के तहत हाइड्रोजन से चलने वाला जहाज बनाया है. बजट में सरकार शिपबिल्डिंग स्कीम की समयसीमा 2026 से आगे बढ़ा सकती है. इस स्कीम के तहत 20% तक वित्तीय मदद दी जाती है.

Advertisement

इसके अलावा, बजट मैरीटाइम डेवलपमेंट फंड का भी ऐलान संभव है. मैरीटाइम फंड से सस्ती दर पर शिपिंग सेक्टर को लोन संभव हो सकता है. बजट में हरित नौका स्कीम का ऐलान भी किया जा सकता है. इसके तहत हर साल 1,000 हरित नौका सब्सिडी के साथ उपलब्ध कराने का प्लान है.

शेयर बाजार में एक्शन

शेयर बाजार में गुरुवार को तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स ने 80,170 और निफ्टी ने 24,402 का हाई बनाया. हालांकि, बाजार में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली दर्ज की जा रही है. बैंकिंग, फार्मा और रियल्टी सेक्टर में तेज बिकवाली दर्ज किया जा रहा है. जबकि मेटल, PSU बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में तेजी दर्ज की जा रही है. निफ्टी में कोल इंडिया और ONGC के शेयर 2-2% की तेजी के साथ टॉप गेनर हैं. जबकि नेस्ले इंडिया और बजाज ऑटो टॉप लूजर्स हैं.