उत्तराखंड में पांच और एयरफील्ड तैयार होने जा रहे है। सीमा सड़क संगठन यानि बीआरओ उत्तराखंड में गूंजी और कलसी समेत पांच जगहों पर यह एयरफील्ड तैयार करेगा। इस योजना की तैयारी शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवाल में बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने यह जानकारी दी है।

Advertisement

रघु श्रीनिवासन ने बताया कि गूंजी, कालसी, टनकपुर, घनसाली, नाविढांग को एयरफील्ड के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसकी योजना तैयार की जा रही है। पिथौरागढ़ में बलुआकोट से तवाघाट और लिपुलेख से जोलिंगकोंग सड़क मार्ग की भी उन्होंने जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में आदि कैलाश और पार्वतीकुंड जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।

Advertisement

प्रदेश में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में वृद्धि की संभावना को देखते हुए सरकार अगले 50 वर्ष के हिबा से योजना बना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीआरओ प्रदेश में जो काम कर रही है उसमे तेजी लाने के लिए प्रदेश सरकार पूरा सहयोग देगी।